Daily
Large
मानसिक सुख में वृद्धि है। इच्छाशक्ति साथ है। अटके कार्यों में पुन: नव योजनाओं के आधार साथ बन सकते हैं। कमर दर्द से संभले। जो कार्य हाथ में ले लिए हैं वहां अंतिम सिरे तक ऊर्जावान होकर चलियेगा।
Monthly
Large
अक्टूबर, 2026 का मासिक राशिफल
ग्रह गोचरीय व्यवस्थाएं परिवर्तनशील होती हैं। अक्टूबर माह में आप किस तरह की योजना को लेकर चल रहे हैं और ग्रहीय व्यवस्थाएं क्या निरूपण दिखा रही है। इन परिवर्तन के साथ जीवन को कैसे जोड़ा जा सकता है, इसका समग्र चर्चा वृत्तांत यहां 12 ही भावों के अनुसार दिया जा रहा है, जिसके अनुसार आप अपनी योजनाओं को उसी अनुरूप अपनाकर चलने वाले हो सकते हैं। प्रथम भाव : आत्मविश्वास के साथ बढ़ रहे हैं वहां बढ़ोतरी है। जिस कार्य में शुरुआती छोर मिल चुके हैं उसमें बढ़ोतरी के साथ बढऩे का प्रयास करे। लोगों के साथ जुड़ाव का मौका और वृद्धि की ओर जाए इसका ध्यान रखकर बढ़े। निर्णायक मौके आकस्मिक सामने आ सकते हैं, उसे भुनाने का प्रयास करे। इस महीने में थोड़ा सा ठहराव है। द्वितीय भाव : कुछ लोग एग्रेसिव करने का प्रयास कर सकते हैं, संभले। कंधे और कमर दर्द सता सकते हैं, व्यायाम में तेजी से बचना चाहिए। धन संबंधी क्रम में उलझने वाले नहीं रहे। लाभ को निवेश की ओर ले जाने का प्रयास करते हुए चले। वर्बल वायदे में इस महीने सावधानी बरते। फाइनेंसियल गेन धीरे-धीरे बढ़ रहा है। तृतीय भाव : इस महीने यात्राएं अधिकाधिक बढ़ सकती है। तकनीकी फील्ड में जुड़े हुए हैं तो उनमें सकारात्मकता अच्छे से नजर आती है। चतुर्थ भाव : भूमि संबंधी निर्णय में इस महीने जल्दबाजी से बचे। माता के स्वास्थ्य को लेकर 15 के बाद थोड़ी दिक्कत रह सकती है। वाहन संबंधी सुख बढ़ाना है वो संघर्ष तो नहीं ला रहा है, ये देख लीजयेगा। रियल स्टेट संबंधी कामकाज में सकारात्मकता 17 अक्टूबर के बाद रह सकती है। पंचम भाव : लक्ष्मी नारायण योग बना हुआ है इसी वजह से शेयर मार्केट संबंधी लम्बे समय के निवेश के साथ बढ़ सकते हैं। किसी रिलेशन में चले हैं तो वहां बढऩे की तत्परता दिखा सकते हैं। मैनेजमेंट संबंधी शिक्षा में तीव्रता बनी हुई है। स्मार्ट वर्किंग को अपनाकर आगे बढऩे की तैयारी में है। षष्ठ भाव : फाइनेंसियल बर्डन की वजह से परेशान थे, उसके आकस्मिक रिलीफ प्राप्त हो सकती है इसलिए मुखिरत रहते हुए अधिक चिंता नहीं करनी चाहिए। शत्रु पक्ष हावी नहीं है, कर्मशीलता बनाकर रखे। थाइराइड और कमर दर्द से संभले। सप्तम भाव : व्यापार और साझेदारी में भीतर के तारत्म्य को बनाकर चलना जरूरी कहा जाएगा। व्यापार से लाभ अर्थ तंत्र में ही नहीं होता कई बार संबंधों में हुआ करता है, उसे समझते हुए बढ़े। गृहस्थ पक्ष के साथ हल्की नोक झोंक रह सकती है। अष्टम भाव : जल्दबाजी में निर्णय से बचियेगा। एकांत में बैठकर आध्यात्मिक यात्रा बढ़ाने का प्रयास करते हुए चलना चाहिए। विदेश संबंधी कामकाज में धीरे-धीरे बढ़ोतरी समक्ष है। नवम भाव : आध्यात्मिक प्रगति पूर्णकालिक तौर पर साथ-साथ बनी हुई है। लक्ष्मी नारायण योग की अवस्था है। फाइनेंसियल गेन के लिहाजा सकारात्मकता के साथ देखने वाले हो सकते हैं। दशम भाव : इच्छाशक्ति बनी हुई है। स्मार्ट वर्किंग के साथ चल रहे हैं। छोटी छोटी बातों से हटकर बेहतर अवस्थाओं के साथ बनाकर चलते चले जा रहे हैं। खुद को मैनेज करने में सकारात्मकता है। एकादश भाव : लाभ में बढ़ोतरी है। हैंडीक्राफ्ट, शिक्षा इंस्टीटयूट में बेहतरी है। द्वादश भाव : विदेश संबंधी व्यापारिक क्रम में वृद्धि परन्तु नौकरी पेशा में कम वृद्धि है। कोर्ट कचहरी संबंधी आकस्मिक मामले उभरकर आना और समाधाना भी आना ये नजर आता है।
Yearly
Large
मकर : वर्ष 2025का वार्षिक राशिफल
वर्ष 2025 का वार्षिक राशिफल नव वर्ष की शुभकामनाएं ग्रह गोचरीय व्यवस्थाएं परिवर्तनशील होती हैं। नव वर्ष में आप किस तरह की योजना को लेकर चल रहे हैं और ग्रहीय व्यवस्थाएं क्या निरूपण दिखा रही है। इन परिवर्तन के साथ जीवन को कैसे जोड़ा जा सकता है, इसका समग्र चर्चा वृत्तांत यहां 12 ही भावों के अनुसार दिया जा रहा है, जिसके अनुसार आप अपनी योजनाओं को उसी अनुरूप अपनाकर चलने वाले हो सकते हैं। प्रथम भाव : अति आत्मविश्वास की स्थितियां रह सकती है। इंटरव्यू के लिहाजा शुरुआती महीने बेहतर कहे जाएंगे। नया वर्ष बेहतरी के लिहाजा देखा जा सकता है। रफ्तार के साथ आगे बढऩे के बेस साथ कहे जाएंगे। नई ज्वाइनिंग के अवसर सामने आते हैं तो उसे स्वीकारते हुए बढऩे से बेहतरी रहेगी। भूमि संबंधित बड़े निर्णय के साथ बढऩे के लिहाजा बेहतरी के क्रम बने हुए हैं। द्वितीय भाव : वाणी सारगर्भित स्तर पर साथ-साथ चलायमान है। पुरानी जमीन के बेचान की ओर बढऩे के लिहाजा भी अब चिंताओं के सिरे मौजूद नहीं है, सकारात्मकता है। कामकाजी जीवन में रुकावटें और बाधाएं बनी हुई थी, वो हटने की तैयारी कर रही है। तृतीय भाव : आर्थिक प्रगति है। अज्ञात भय हटकर स्थायित्व रहने वाला रहेगा। शिक्षा में आकस्मिक निर्णय लेने से बचे। आई.टी. फील्ड में अपनी शुरुआत की ओर बढ़ा जा सकता है। जाब के साथ स्थायित्व भी देखने वाले इस वर्ष रह सकते हैं। भाइयों और मित्रों का सहयोग बना हुआ है। चतुर्थ भाव : किसी की बातों में आकर जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचियेगा। आफिस पोलिटिक्स से दूरी बनने वाली रहेगी। यात्राएं बेहतरी दे रही है। नई से नई योजनाओं की शुरुआत के लिहाजा समय बेहतर है। आजीविका का माध्यम विकसित करने की ओर भी बढ़ा जा सकता है। आर्थिक पक्ष में सुधार की उम्मीद नजर आती है। पंचम भाव : शिक्षा संबंधी क्रम में सकारात्मकता है। स्थिरता मौजदू है। क्षमताओं पर विश्वास करके चले। व्यापार में जो भी शुरुआत करेंगे वो लम्बे समय की नींव स्थापित करने वाला रहेगा। अति विचारशीलता से हटकर चलने का प्रयास करे। षष्ठ भाव : थाइराइड और त्वचा संबंधी रोगों से सावधानी बरते। पूर्वाभास की सकारात्मकता रहेगी। मई के महीने तक शेयर मार्केट संबंधी कामकाज में अलग रफ्तार देख सकते हैं। पेट संबंधी तकलीफ से संभले। एक्सपोर्ट संबंधी कामकाज में फायदे की स्थितियां है। विदेश संबंधी कामकाज में बेहतरी आने वाली रहेगी। मन की नकारात्मकता हटने वाली रहेगी। सप्तम भाव : गृहस्थ पक्ष के साथ तनाव और घबराहटें हावी हो सकती है, उनसे संभले। गृहस्थ पक्ष की ओर से मिलने वाले सुझावों को स्वीकारने की जरूरत रहेगी। व्यापारिक साझेदारी में नए तौर पर जुडऩे के लिहाजा बेहतरी है। अष्टम भाव : विदेश संबंधी कामकाज में सकारात्मकता है। एक्सपोर्ट संबंधी कामकाज में वृद्धि है। नवम भाव : आध्यात्मिक प्रगति है। आकिस्मक निर्णयों से बचे। दशम भाव : आर्थिक प्रगति लम्बी अवधि के साथ जुडऩे वाले रह सकते हैं। एकादश भाव : पुण्य फलों का उदय होने वाला रहेगा। वकालात संबंधी कामकाज में प्रोग्रेसिव बेस है। द्वादश भाव : नेत्र संबंधी विकारों से संभले। शुरुआती 15 दिन अनिद्रा संबंधी रोग सता सकते हैं, उसके बाद पूरा समय अनुकूल कहा जाएगा।